हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नारायणपुर में पुलिस ने पल्ली-बारसूर मार्ग पर IED किया डिफ्यूज, नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस के जवानों ने IED डिफ्यूज किया है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। आज जिला पुलिस बल, आईटीबीपी एवं BDS (बम डिस्पोजल स्क्वाड़) की संयुक्त टीम कैम्प कड़ेमेटा एवं कड़ेनार से रोड़ ओपनिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। क्षेत्र में दौरान सर्चिंग गस्त के कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़े बुरगुम में निर्माणाधीन सड़क के पास एक प्रेशर IED का मेकेनिजम मिला। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया।

डिफ्यूज के दौरान प्रेशर IED मेकेनिजम के नीचे एक प्रेशर रिलीज IED बम मिला। नक्सलियों द्वारा प्रेशर IED के नीचे प्रेशर रिलीज IED लगाने का उद्देश्य सुरक्षा बल को बड़ा नुकसान पहुचाना था। जिसे बीडीएस टीम के द्वारा डिटेक्ट कर सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए बम को मौके पर नष्ट कर दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola