हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दुर्ग में तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख की चांदी के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदी की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल से दुर्ग अवैध सोने चांदी के आभूषणों की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 127 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं, जिसकी कीमत 90 लाख बताई जा रही है।

व्यापारियों से ऑर्डर लेकर करता था सप्लाई

पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि एक प्रकाश सिंह नाम का शख्स अवैध सोने-चांदी के आभूषणों की तस्करी करता है। वह बाहर से चांदी के जेवरात मंगाकर दुर्ग-भिलाई और आसपास के जिलों के सराफा व्यापारियों से ऑर्डर लेकर उन्हें सप्लाई करता है। इसके लिए एसपी दुर्ग शलभ सिन्हा के निर्देश पर आकांक्षा पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

आरोपी पश्चिम बंगाल से लाता था आभूषण

टीम ने दुर्ग कोतवाली थाना के अंतर्गत आपापुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से प्रकाश सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से चांदी के आभूषण लाकर दुर्ग भिलाई और अन्य जगहों के सराफा व्यापारियों को इन आभूषणों की सप्लाई देता था।

यह भी पढ़ें-पुलिस के हत्थे चढ़ा एक करोड़ का इनामी नक्सली, कई वारदातों का रहा है मास्टर माइंड

आरोपी की पश्चिम बंगाल के सुब्बू सिंह से है दोस्ती

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है। उसकी पश्चिम बंगाल में रहने वाले सुब्बू सिंह से अच्छी दोस्ती है। सुब्बू उसे पश्चिम बंगाल से चांदी के आभूषण भेजता था। प्रकाश दुर्ग के आपापुरा क्षेत्र में किराए से मकान लेकर वहां पूरे जेवरात को रखता था। पुलिस ने जब प्रकाश सिंह से जेवरात के इनकम टैक्स और जीएसटी बिल के दस्तावेज मांगे तो वो नहीं दे सका।

प्रकाश ने बताया कि वह बिना जीएसटी नगद धंधा करके चांदी के आभूषण ज्वेलर्स को देता था। इस कार्रवाई से जिले के कई सराफा व्यापारी जीएसटी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की निगाह में आ गए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी पत्र लिखा है। पुलिस इस मामले से जुड़े और लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें