PM Narendra Modi Speech Highlights: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘जितनी आबादी, उतना हक’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ‘मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है’। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कल से कांग्रेस नेता कह रहे हैं ‘जितनी आबादी, उतना हक’, मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है। गरीबों के लिए संसाधन पहली प्राथमिकता है और यही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।
बता दें कि बिहार में कराए गए जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार द्वारा जारी की गई। बिहार में कांग्रेस की सहयोगी सरकार है। इस पर पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है और मुसलमानों का है, लेकिन कांग्रेस कुछ और ही कह रही है।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर, 12000 बूथों पर CCTV से की जाएगी निगरानी
पीएम ने कहा कि मैं सोच रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या सोच रहे होंगे। लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि समुदाय की आबादी फैसला करेगी देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसका होगा। तो अब क्या वे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कम करना चाहते हैं? क्या वे अल्पसंख्यकों को हटाना चाहते हैं? तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदुओं को आगे आना चाहिए और उनके सारे अधिकार छीन लेना चाहिए?
पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे हैं, मैं दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी अब कांग्रेस के लोगों द्वारा नहीं चलाई जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपना मुंह बंद करके बैठे हैं, न तो उनसे पूछा जाता है और न ही यह सब देखने के बाद बोलने की हिम्मत करते हैं। अब कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है।
स्टील प्लांट का किया उद्घाटन
इससे पहले पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल था। उन्होंने नगरनार में 23,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। स्टील प्लांट एक ग्रीनफील्ड परियोजना है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का उत्पादन करेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines