PM नरेंद्र मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को बनाना है विकसित, कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कटघोरा में सहस्रबाहु जयंती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर वाला अस्पताल बनाने की घोषणा की।

cm sai in Sahasrabahu Jayanti

cm sai in Sahasrabahu Jayanti

Chief Minister Vishnu deo Sai Sahasrabahu Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोक कल्याणकारी का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों पर आगे बढ़ रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई, सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड वाले अस्पताल में उन्नयन करने का घोषणा की। उन्होंने कटघोरा अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चकचकवा पहाड़ के पास स्थित चौक को भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने के साथ ही कटघोरा विश्राम गृह के उन्नयन की घोषणा की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प रखा है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में प्रदेश के अन्य समाजों के योगदान के साथ-साथ कलार समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी, दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए कर दिया गया।

विज्ञापन

प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के बाद आवास का निर्माण भी शुरू हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस साल अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी शुरू की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे और नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहां के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, समाज के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, विकास महतो, राजीव सिंह सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ