'महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं आप', छत्तीसगढ़ की 1880 'लखपति दीदी' की पीएम मोदी ने की तारीफ

PM Modi Praises Chhattisgarh 1880 ‘Lakhpati Didi’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 1880 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ का प्रमाण पत्र दिया गया।

PM Modi Praises Chhattisgarh 1880 'Lakhpati Didi'

PM Modi Praises Chhattisgarh 1880 ‘Lakhpati Didi’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में स्पेशल प्रोग्राम के लाइव प्रसारण के जरिए रविवार छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के विकासखंडों में रहने वाली 750 महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए कहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा कही गई बात को जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया है।

विज्ञापन

छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाया

इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जिले के 15 स्व-सहायता समूहों को 2.25 लाख रुपये रिवॉल्विंग फंड राशि देने की बात कही गई है। इससे स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा 215 समूहों को 5 करोड़ 43 लाख रुपये से ज्यादा की राशि का बैंक ऋण भी बांटा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं आत्मनिर्भर बनाना है।

विज्ञापन

1880 महिलाओं को मिला ‘लखपति दीदी’ का प्रमाण पत्र

इस कार्यक्रम के दौरान जिले की 1880 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ का प्रमाण पत्र दिया गया। लखपति दीदी पहल के तहत इन महिलाओं ने स्व-सहायता समूहों के जरिए खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया और अपनी स्थिति में सुधार कर रही हैं। इन महिलाओं ने अपनी मेहनत और संघर्ष से खुद के बिजनेस को खड़ा किया और उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। अब ये महिलाएं अपने इसी बिजनेस से लाखों रुपये की कमा रही हैं। पीएम मोदी ने इन महिलाओं को प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि ये पूरे देश के लिए एक शानदार उदाहरण हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ