रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। इस दौरान पीएम कोड़ातराई में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद रायगढ़ में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
रेल परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पीएम मोदी दोपहर 2.15 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। कहा जा रहा है कि पीएम छत्तीसगढ़ में 6350 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लम्बे समय बाद रायगढ़ आ रहे हैं। मंगलवार को डीजीपी अशोक जुनेजा व मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद तैयारियों व इंतजाम को लेकर समीक्षा भी की। पीएम मोदी के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।
यह भी पढ़ें-डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख का फर्जीवाड़ा, 25 अस्पतालों को नोटिस भेज मांगा गया जवाब
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी राज्य की चार रेल लाइनों पेंड्रारोड से अनूपपुर तीसरी लाइन, चांपा-जामगा तीसरी लाइन, तलाईपाली एमजीआर लाइन और खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरीडोर 122 किमी को देश को समर्पित करेंगे। रेल कॉरिडोर का पूरा रूट 122 किलोमीटर का है जिसके अंतर्गत मुख्य लाइन खरसिया से कारीछापर 44 किमी डबल लाइन, स्पर लाइन 28 किमी सिंगल लाइन, कारीछापर से धरमजयगढ़ 30 किमी सिंगल लाइन और फीडर रूट 20 किमी शामिल है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
8 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines