Chhattisgarh Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। इसकी तैयारी जोरों पर है। इस बीच उनके रायपुर आने के निर्धारित समय में कुछ बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अब सुबह 9:40 बजे की जगह 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहीं पर सरकारी कार्यक्रम होगा।
पीएम मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। PM मोदी हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे, और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुताबिक इस सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया गया है।
कई केंद्रीय मंत्री आ सकते हैं
प्रदेश भाजपा के तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को हिट करने की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर है कि कुछ और केंद्रीय मंत्री भी राजधानी पहुंच सकते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रेणुका सिंह मनसुख मंडाविया जैसे नेता रायपुर पहुंच सकते हैं।
5 जुलाई को अमित शाह का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 जुलाई की शाम रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यालय में अमित शाह स्थानीय नेताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरी तरह से चुनावी एजेंडे पर होगी। माना जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश भाजपा के चुनाव लड़ने का एक्शन प्लान लेकर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। स्थानियों नेताओं से फिडबैक लेंगे और आगे का रणनीति तैयार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम रायपुर में होने हैं। पहला पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines