Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत तक होना है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी चुनावी अभियान तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी डेढ़ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। 15 अगस्त के बाद पीएम मोदी की रायगढ़ जिले में आमसभा होने वाली है। बीजेपी पीएम के दौरे से पहले तैयारियों में जुट गई है।
रायगढ़ में पीएम मोदी आमसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल, सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में आम सभा को संबोधित किया है। अब पीएम मोदी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस बार बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में पीएम मोदी की सभा होने वाली है। रायगढ़ शहर से पाच से सात किलोमीटर दूर कोड़ातराई में पीएम मोदी की ये सभा होने वाली है। शनिवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है।
PM के दौरे को लेकर बीजेपी तैयारी में जुटी
पीएम के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। सभा में भीड़ लाने के लिए लगातार मीटिंग हो रही है। दो दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया ने जिले की पांच विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक ली है। तैयारियों को लेकर चुनाव प्रभारी ओम माथुर और सह चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविय खुद मोर्चा संभाले हुए है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट किया है।
वरिष्ठ नेताओं ने संभाला मोर्चा
उन्होंने लिखा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के रायगढ़ में होने वाले आगामी कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ नेताओं के साथ किया। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मीडिया से कहा कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर लगातार मीटिंग चल रही है। पीएम मोदी की एक तारीख हमको इसी महीने मिलने वाली है। हम उसके लिए व्यवस्था देख रहे हैं। कुल मिलाकर हमारी चुनावी तैयारी चल रही है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
5 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
8 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
11 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
11 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
15 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
15 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
16 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines