PM Modi Raipur visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे सरकारी कार्यक्रम के अलावा छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य रायपुर आएंगे।
साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा
रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आम सभा के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। यहां सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग डोम बनाए गए हैं। जब तक पीएम ग्राउंड में रहेंगे तब तक PMO की तमाम गतिविधियां भी यहीं से संचालित होंगी। मंच के ठीक बगल में PMO के अफसरों के लिए अलग से डोम तैयार किया गया है। इस ग्राउंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को बारिश और तेज धूप से बचाने के लिये 3 बड़े वॉटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं। बीजेपी ने आम सभा में डेढ़ लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। मुख्य मंच और डोम में बैठक व्यवस्था की तैयारी अंतिम चरण पर चल रही है।
PM मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। इसकी तैयारी जोरों पर है। इस बीच उनके रायपुर आने के निर्धारित समय में कुछ बदलाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अब सुबह 9:40 बजे की जगह 10:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए साइंस कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहीं पर सरकारी कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines