PM Awas Yojana के तहत 2500 परिवारों को 10 करोड़ ट्रांसफर, जानें लाभार्थी कौन?

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2500 परिवारों के खातों में 10 करोड़ रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई। बता दें कि इस योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल से पीड़ित परिवारों को शामिल किया गया।

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने शुक्रवार यानी की 2 मई को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल से पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किस्त की राशि को ट्रांसफर किया गया। जानकारी के अनुसार, 2500 परिवारों को इसका फायदा मिला। सीएम ने मंत्रालय में वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से आवास निर्माण की पहली किस्त हर एक परिवार को 40-40 हजार रुपए के मान से कुल 10 करोड़ रुपए लाभार्थीयों के खातों में डाले गए हैं।

राज्य सरकार के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार द्वारा राज्य के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

क्या है ये योजना?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्के मकान देना है। साल 2025 में भी ये योजना पूरे जोश के साथ चल रही है और अब तक करोड़ों परिवारों को इसका फायदा मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार, साल 2025 में इस योजना को और भी अच्छे तरीके से लागू किया गया है।

सीएम ने लिया लोगों का हालचाल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशीलता और गंभीरता से वंचित परिवारों के लिए भी आवास की व्यवस्था मिली। सीएम ने  नक्सल प्रभावित दूरस्थ वनांचलों के लिए स्वीकृत इस विशेष परियोजना के हितग्राहियों की हौसला बढ़ाते हुए अच्छा मकान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार हर तरह की मदद करेगी। सीएम ने नक्सली हिंसा के शिकार परिवारों से उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने घर-परिवार और उनके काम की जानकारी ली। बातचीत के दौरान कई जिला मुख्यालयों से जुड़े लाभार्थियों ने पक्का आवास मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

इन जिले को मिली सौगात

बीजापुर- 594

बीजापुर- 594

सुकमा- 809

बस्तर- 202

नारायणपुर- 316

कांकेर-138

कोंडागांव-166

दंतेवाड़ा-180

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ