रायपुर: नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के भरपूर अवसर दिए जा रहे हैं। उन्हें प्लेसमेंट कैंप के जरिए ये मौके मिल रहे हैं। युवाओं को अच्छी सैलेरी के साथ नौकरी भी दी जा रही है। इसी कड़ी में दिव्यांगों को नौकरी के अवसर देने के लिए कदम बढ़ाए गए हैं।
विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
दरअसल, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित रोजगार कार्यालय में 23 अगस्त को दिव्यांगों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में 550 पदों पर भर्ती होगी। कैंप के जरिए दिव्यांगजनों को प्रतिष्ठित कंपनियों और औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इन कंपनियों में नौकरी के लिए उम्र 18 से 35 साल और योग्यता दसवीं से ग्रेजुएशन पास दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, दिव्यांगजनों के लिए 12 से 15 हजार रुपए सैलेरी रखी गई है। कुछ कंपनियों ने रायपुर और भिलाई में नौकरी के अवसर रखे हैं।
इन कंपनियों में मौका
इस प्लेसमेंट कैंप में शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, टेक महिन्द्रा, रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड, अलंकार एलॉय प्राइवेट लिमिटेड, टच स्टोन टैली सविर्सेस प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और सफायर टेड विंग्स प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती की जाएगी। इन कंपनियों में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टॉफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, कलर्क, सुपरवाइजर जैसे पदों पर मौका मिल सकता है।
इन दस्तावेजों का होना जरूरी
प्लेसमेंट कैंप के आयोजक उप संचालक रोजगार शशि अतुलकर के अनुसार, अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0771-4044081 पर भी संपर्क कर सकते हैं। आवेदकों को जिला रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ ही जिला चिकित्सा बोर्ड की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा। इसके साथ ही शिक्षा और आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines