Fox Terror in Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा में लोग इन दिनों जंगली लोमड़ी के आतंक से दहशत में जीने को मजबूर है। विकासखंड पाली के गांव बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से लोग डरे हुए हैं।
क्षेत्र के लोगों में वन विभाग को लेकर भारी नाराजगी भी है। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी के काटने से सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों और सिपाहियों का हमें कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लोमड़ी लगातार लोगों पर हमला कर रही है, जबकि अधिकारी आराम से बैठे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इस दौरान लोमड़ी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं नागराहीपारा में भी 3 लोगों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे शामिल हैं। इनमें योगेश कुमार राज, अंशवीर मरावी और बुजुर्ग लाला राम मरावी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः AIOS की टीम ने की दंतेवाड़ा से रेफर मरीजों की जांच, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री ने दिए उचित देखरेख के निर्देश
मुनादी करा रहा वन विभाग
इसके अलावा सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम और रितु कुमारी को नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं बतरा सरपंच रामायण देवी खुसरो ने इस हमले की जानकारी पाली वन अधिकारी संजय लकड़ा को दी। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी लोगों पर हमला करने के बाद जंगल की ओर भाग गई है। फिलहाल वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को सावधान कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Video: 3 हाथियों की मौत पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे 35 हाथी, आंखें गीली और चेहरे पर दिखी मायूसी
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines