रायपुर: पन्ना जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत निर्धारित अंतिम तिथि के 10 दिवस पूर्व ही गत 20 अप्रैल को शासन द्वारा जिले में 1 लाख 42 हजार 797 महिलाओं को लाभांवित करने के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई है। इसके पूर्व 10 अप्रैल को 1 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके थे। जनपद पंचायत शाहनगर और नगर परिषद ककरहटी द्वारा निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा आवेदन दर्ज किए गए। 21 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जिले में कुल एक लाख 46 हजार 518 महिलाओं के आवेदन भरवाए गए हैं। आगामी 30 अप्रैल तक योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
जिला कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्य में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारियों व संपूर्ण टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता व विभिन्न गतिविधियों के जरिए प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप महिलाओं में योजना के प्रति उत्साह दिखा। शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ महिलाओं के आवेदन घर-घर जाकर भरवाए गए। टीम में संलग्न सदस्यों को नियमित रूप से योजना के लक्ष्यपूर्ति व सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित भी किया गया।
शाहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत सर्वाधिक 31 हजार 117 महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए, जबकि जनपद पंचायत अजयगढ़ में 22 हजार 631, गुनौर में 25 हजार 999, पन्ना में 22 हजार 709 और पवई में 25 हजार 923 आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद पन्ना अंतर्गत 7 हजार 842, नगर परिषद अजयगढ़ में 1 हजार 657, अमानगंज में 1 हजार 787, देवेन्द्रनगर में 1 हजार 761, गुनौर में 2 हजार 39, ककरहटी में 1 हजार 300 और पवई में 1 हजार 753 महिलाओं के आवेदन भरवाए गए। कुल दर्ज ऑनलाइन आवेदनों में लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं की डीबीटी इनेबल और आधार सक्रिय खाते हैं। शेष 30 प्रतिशत महिलाओं द्वारा वांछित कार्यवाही पूर्ण करने की प्रक्रिया की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines