Pandit Pradeep Mishra Love Marriage Advised to Girls: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फेमस कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण की कथा चल रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए लाखों लोगों की भीड़ पहुंची। शिव महापुराण की कथा के दौरान ही शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को शादी को लेकर एक खास सलाह दी। उन्होंने लड़कियों को लव मैरिज न करने की सलाह दी अब इन लड़कों के साथ 100 साल की जिंदगी नहीं जी सकती हैं।
‘लव मैरिज की कोई गारंटी नहीं’
पंडित प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों को लव मैरिज न करने की सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को लव मैरिज के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बेटियां स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन जाएंगी, वहां आपको 100 तरह के अलग-अलग लड़के मिलेंगे। इन 100 लड़कों के साथ आप अपनी 100 साल की जिंदगी नहीं गुजार सकती हैं। अगर आपके पापा-मम्मी आपके लिए जीवन साथी ढूंढकर लाएंगे, तो आप उसके साथ अपनी 100 साल तक की जिंदगी को जी सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों को हमेशा अरेंज मैरिज ही करनी चाहिए। क्योंकि लव मैरिज की कोई गारंटी नहीं होती है।
यह भी पढे़ं: चिंतन शिविर का दूसरा दिन: CM साय को G20 के शेरपा ने समझायी विकास की स्ट्रेटजी
‘ज्यादा से ज्यादा बच्चे करें सनातनी’
इसके साथ ही कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने सनातनियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सनातनियों को कम से कम 4 बच्चें पैदा करने चाहिए। इसमें दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए होने चाहिए। इसको लेकर जब कानून आएगा तब देखेंगे। इसके साथ उन्होंने राजनीति में धर्म के उपयोग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में सदियों से चलता आया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता के सिंहासन में उसे बैठना चाहिए जो युवाओं को रोजगार दे और धर्म को भी आगे बढ़ाने का काम करें।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines