जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीति गर्मा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में जिम्मेदारी के समय गायब होने की बात कही गई थी। अब इस ‘गायब’ पोस्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक साय ने कहा कि कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब है। उसने पूरे देश में लोगों का विश्वास खो दिया है। इसलिए उसके नेता ऐसी बातें कहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता।
ये भी पढ़ें- आधार कार्ड के डेटा को कैसे करें सेफ? जानें क्या है लॉक और अनलॉक फीचर
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली पर उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने कई बार संविधान को खतरे में डाला है। इस देश में आपातकाल किसने लगाया था, यह सभी जानते हैं? लोकतंत्र की हत्या की गई थी। गैर-कांग्रेसी नेताओं को इमरजेंसी के समय जेलों में डाला गया था। संविधान की हत्या करने वाले यही लोग हैं। उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए कई बार संविधान में संशोधन किया। इसलिए ऐसे लोगों को संविधान बचाओ रैली निकालना शोभा नहीं देता। ये लोग संविधान का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करते हैं।
खड़गे और राहुल गांधी लिख चुके पत्र
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। दोनों नेताओं ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘जिम्मेदारी के समय गायब’ पोस्ट शेयर कर दिया। इसके बाद से सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी लगातार कांग्रेस को इस पोस्ट को लेकर घेर रही है।
अमित मालवीय ने साधा निशाना
उसके कई नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी एक्स पर रिएक्ट करते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने ‘सर तन से जुदा’ वाली तस्वीर का इस्तेमाल किया, यह संदेह के घेरे में है। यह सिर्फ एक सियासी बयान नहीं है, कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक को पाने की कोशिश कर रही है। यह पहली बार नहीं है, कांग्रेस पहले भी ऐसी कोशिशें कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान के प्रवक्ता…’, सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दे डाली ये नसीहत
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
2 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
7 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
21 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
24 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
28 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
28 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines