Officer Taking Bribe Video Viral: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक मामला और उसका एक वीडियों सामने आया है। इस वीडियो में रिश्वतखोर अधिकारी को रिश्वत के पैसे हाथ में लेते हुए साफ-साफ देखा जा सकता हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ शिकायत CMHO में की गई। शिकायत के बाद CMHO ने रिश्वतखोर अधिकारी पर सख्त एक्शन लेने और उसे सस्पेंड करने की बात कही है।
1 लाख 20 हजार रूपए की रिश्वत
जानकारी के अनुासर, वायरल वीडियो में रिश्वत के पैसे लेने वाला अधिकारी पेशे से एक डॉक्टर है, जिसकी पहचान ग्रामीण चिकित्सा सहायक यानी (RMA) विकास मिंज के तौर पर हुई है। पीड़ित हीरा पैंकरा ने बताया कि विकास मिंज ने उससे कहा था कि 1 लाख 20 हजार रूपए देने के बाद उसकी बेटी की नौकरी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लग जाएगी। हीरा पैंकरा ने आगे बताया कि रिश्वत के पैसे लेने के लिए डॉक्टर खुद उसके घर आया था। उस वक्त हीरा ने कर्जा लेकर उसे रिश्वत के पैसे दिये थे।
हीरा ने आगे कहा कि, जब घर पर वो डॉक्टर को पैसे दे रहा था। उस वक्त घर के घर के कुछ सदस्यों ने इसका वीडियो बना लिया।
अधिकारी के हाथों में नोटो की गड्डी
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा और सुना जा सकता है कि विकास मिंज किस तरह से हीरा के से कहा रहा है कि अगर उसकी बेटी की नौकरी नहीं लगी तो वो उसके पैसे वापस कर देगा। वीडियो में विकास हीरा के घर आंगन में कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसने अपने हाथ में 500 रुपए के 1 बंडल, 200 रुपए का एक बंडल और 100 रुपए का एक बंडल लिया हुआ है। वीडियो में हीरा पैंकरा और उसकी बेटी विकास से ये कहते भी दिखाई दे रहे हैं कि वो पूरी कोशिश करें कि नौकरी लग जाए। वीडियो में विकास मिंज के साथ एक और व्यक्ति नजर आ रहा है। जिसकी पहचान ड्रेसर भगवान दास के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘बीजेपी ने अब कांग्रेस मुक्त भारत कहना बंद कर दिया…’, CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना
जांच के आदेश
वीडियो के वायरल होने के बाद विकास की शिकायत प्रशासन में की गई। इस मामले को लेकर सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि ये केस बहुत ही संवेदनशील है। मैंने इस मामले पर तत्काल जांच के आदेश दिए है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines