उत्तर बस्तर कांकेर: रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद जिले के 28 सफल युवाओं को याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद में पैकेजिंग एण्ड ऑपरेटर स्टाफ के पद पर रोजगार प्रदान किया गया है। सफल युवाओं को प्रारंभिक वेतन 15098 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होगा। जिला पंचायत कांकेर के सभा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला एवं अपर कलेक्टर एस.एन.अहिरवार के द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजबल्ला ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कि‘‘ सफलता की यह पहली सीढ़ी है, नौकरी के दौरान यदि कोई समस्या आए तो उसका डट कर सामना करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने सभी युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।
बेरोजगार युवाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एवं अन्य राज्यो में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा युवाओं को विभिन्न रोजागरोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए काउंसलिंग का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के माध्यम से उन्हे लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में प्रशिक्षण एवं उससे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार की नई राह दिखाई गई एवं उनके बेरोजगारी की समस्या का हल करने का प्रयास किया किया गया।
इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्कील एवं आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए
प्रशिक्षण के दौरान विशेष क्लॉस आयोजित कर युवाओं को व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण भी दिये गये है जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्कील एवं आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गये है। जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर के प्राचार्य सुनील नेताम, कार्यालय सहायक चन्द्रकान्त सिंह एवं लाईवलीहुड कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines