छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, सुकमा में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Chhattisgarh Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है और कई घंटे चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर करने में कामयाबी मिली. नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद किस्टाराम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिस दौरान सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हो गया.

Naxalite Encounter

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त प्रदेश बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है.

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के हाथ नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने AK-47 और इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. सुकमा के किस्टाराम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिस दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों ने सामना हुआ और फिर कई घंटे मुठभेड़ चली.

विज्ञापन
विज्ञापन

8 लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर

बता दें कि सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 8 लाख के इनामी 40 वर्षीय वेट्टी मुका उर्फ मंगडू को भी ढेर किया है. मंगडू कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय था और अपने साथियों के साथ जंगल में छिपा था. SP किरण चव्हाण को मुखबिर से उसके जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर एक्शन लेते हुए DRG की टीम को सुकमा रवाना किया. अलसुबह टीम जंगल पहुंची और नक्सलियों की तलाश शुरू की, लेकिन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

इनामी मंगडू के साथी भी मारे गए

मंगडू और उसके साथियों की सुरक्षाबलों के साथ करीब एक घंटा मुठभेड़ चली, जिसमें नक्सली मंगडू के साथ उसके साथी भी मारे गए. मंगडू सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का निवासी थी और कई साल से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था. वह नक्सली संगठन की कोंटा एरिया कमेटी का सचिव था. मंगडू के पास Ak-47 राइफल रहती थी और राज्य सरकार ने उस पर 8 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था. काफी समय से सुरक्षाबल उसकी तलाश में थे, जिन्हें आज कामयाबी मिली.

विज्ञापन

मुठभेड़ में ACM हितेश भी ढेर हुआ

बता दें कि सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में खूंखार नक्सली ACM हितेश भी ढेर किया गया है. हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था. उस धमाके में तत्कालीन ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने आज हितेश को मारकर आकाश राव की शहादत का बदला ले लिया. इस तरह सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त प्रदेश बनाने के सरकार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ