Amit Shah on Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के खात्मे के लिए मार्च 2026 की समय सीमा तय की है। ऐसे में साल 2025 नक्सलियों के लिए काल बनकर आया है। फोर्स के दबाव में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। अब तक करीब 80 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस बीच बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक 310 माओवादी मारे जा चुके हैं। आईजी ने कहा कि बस्तर संभाग में 400 कैडर बचे हैं। 2021 से अब तक 385 माओवादी मारे जा चुके हैं।
आईजी ने बताया कि नक्सलियों की केंद्रीय समिति काफी कमजोर हो चुकी है। उनके पास केवल 12-14 सक्रिय कमांडर बचे हैं। ये संख्या बताती है कि वे मार्च 2026 तक केंद्रीय गृह मंत्री के सकंल्प को पूरा करने में समक्ष हैं। आईजी ने आगे कहा कि बस्तर संभाग में अब केवल 1200 माओवादी बचे हैं। आईजी ने आगे कहा कि उनके सामने हिंसा छोड़कर सरेंडर करने का विकल्प खुला है।
2021 से अब तक 385 नक्सलियों का खात्मा
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पी सुंदरराज ने बताया कि 2021 से अब तक 385 नक्सलियों के मारे जाने के बाद बस्तर में लगभग 400 कैडर बचे हैं। वहीं 800 लोग ऐसे हैं जो सपोर्ट सिस्टम के तौर पर काम करते हैं। ये सभी लोग सांस्कृतिक विंग के सदस्य हैं। बटालियन 1 का नेतृत्व खूंखार माओवादी मादवी हिडमा कर रहा है। जिसके क्षेत्र में अब सुरक्षा बलों का कब्जा है। वहां पर पुलिस शिविरों के कारण सड़क, पानी और बिजली जैसी जरूरतें पूरी हो रही हैं।
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ के आखिरी गांव पमेड़ में पहली बार चली बस, नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा कदम
अंतिम समाधान शांति वार्ता
पूर्व माओवादी बदरन्ना, जो अब जगदलपुर में रहते हैं। उनका मानना है कि नक्सलवाद का अंतिम समाधान शांति वार्ता है। एक्सपर्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ये संख्याएं केवल एक धारणा है। नक्सलियों की सटीक संख्या बताना संभव नहीं है। एक आंतरिक सुरक्षा एक्सपर्ट ने कहा कि माओवादियों को हाल ही में भारी नुकसान हुआ है। इससे उनकी आक्रामता खत्म हो गई है।
ये भी पढ़ेंः CG Budget Session में BJP विधायक ने अपनी सरकार को घेरा, अमृत मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines