हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंगेली: कलेक्टर ने किया संकुल स्त्रोत केन्द्र पथरिया में कबाड़ से जुगाड़ मेला का निरीक्षण, बच्चों से की बात

विज्ञापन

मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने पथरिया विकासखण्ड में संकुल स्त्रोत केन्द्र (बीआरसी) में आयोजित कबाड़ से जुगाड़ टी. एल. मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों के साथ बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की धारा तीव्र गति से बढ़ती रहे और हर बच्चा इसमें डुबकी लगाए। शिक्षा के माध्यम से ही समाज का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हों। उन्होंने महतारी दुलार योजना के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से भी चर्चा की और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण भी प्रदान किया जिसमें 04 बच्चों को एम.आर.कीट, 07 बच्चों को श्रवण यंत्र, 03 बच्चों को व्हील चेयर, 02 बच्चों को ट्राई सायकल, 01 बच्चे को ब्रेल कीट और एक बच्चे को लो व्हिज़न कीट प्रदान किया। साथ ही ग्राम अमोरा के श्रवण बाधित बालक तामेश्वर श्रीवास को मूक-बधिर विशेष विद्यालय मुंगेली में प्रवेश देने हेतु निर्देश दिए।

शासकीय प्राथमिक शाला और हाई स्कूल जरेली का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर राहुल देव ने शासकीय प्राथमिक शाला और हाई स्कूल जरेली में स्मार्ट क्लास, सुघ्घर पढ़वईया, मुस्कान पुस्तकालय का निरीक्षण किया एवं स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से भूकंप से संबंधित विडियो भी देखा। उन्होंने शाला अनुदान मद से खरीदे गये स्मार्ट टी.व्ही. की जानकारी ली और शिक्षा को रोचक एवं आसान बनाने हेतु विषय आधारित कंटेंट पेन ड्राइव में शालाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाला भवन का निरीक्षण कर मरम्मत योग्य भवन के प्रस्ताव बनाकर मरम्मत हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें