हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंगेली: 30 अप्रैल को होगा विश्व प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन, तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन

मुंगेली: शहर में 30 अप्रैल को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन होने जा रहा है।इस कार्यक्रम की लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे,इसके अलावा कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम फ्रेंड्स क्लब व द ग्रेट चेम्बर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि कवि सम्राट डॉ कुमार विश्वास को सुनने मुंगेली समेत आसपास के जिलों मे भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार भी सोशल मीडिया से लेकर मीडिया व लाऊड स्पीकर के माध्यम से शहर से लेकर गांव गांव में किया जा रहा है।कार्यक्रम की खुमारी ऐसी कि मुंगेली से लेकर राजधानी तक कार्यक्रम को लेकर बैनर पोस्टर लगा हुआ है जिससे लोगो मे भी काफी उत्साह लगातार इस कार्यक्रम को लेकर बढ़ता जा रहा है।वही इस कार्यक्रम में 40-50 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है।कार्यक्रम के लिए निःशुल्क पास वितरण भी किया जा रहा है।इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुँच रहे लोगो के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें