मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली में नवनिर्मित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाईयों का अवलोकन किया। रीपा के अंतर्गत स्थापित विभिन्न इकाइयों में जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां सिलाई प्रशिक्षण इकाई, दोना पत्तल इकाई और गोबर पेंट निर्माण इकाई में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं से कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रीपा की इकाईयों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता के बारे में अवगत कराएं। ताकि रीपा के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके। उल्लेखनीय है कि चंदली में विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क में गोबर पेंट व पुट्टी निर्माण के अतिरिक्त दोना-पत्तल निर्माण, चैन लिंक फैंसिंग, फ्लाइ एश एवं पेवर ब्लाक का कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर ने ग्राम औराबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और खेल मैदान का किया अवलोकन
कलेक्टर ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम औराबांधा में निर्माणाधीन खेल मैदान का अवलोकन कर निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे सामग्रियों की जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, प्रसव एवं दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वहां बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली और अधिक से अधिक कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के कार्य की देखी गुणवत्ता
कलेक्टर ने ग्राम औराबांधा में बहुरंग साहू के घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित नल से जल की उपलब्धता के समय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरीकला में आयोजित जिला स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए किसानों से बातचीत की और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि किसानों को पशु पालन, मत्स्य पालन, कृषि और उद्यानिकी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु इस शिविर का आयोजन किया।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कंतेली का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कंतेली का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों, किसानों के खातोें की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैंक में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक में आए किसानों से भी चर्चा की और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को एटीएम कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines