Chhattisgarh Mungeli Accident : छत्तीसगढ़ के मुंगेली से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लोहा बनाने वाले प्लांट की चिमनी गिर गई, जिसके मलबे में 30 मजदूर दब गए। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
यह मामला मुंगेली के सरगांव थाने क्षेत्र का है, जहां ‘कुसुम’ नाम की एक फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में अचानक से चिमनी गिर पड़ी, जिसके नीचे कई लोग दब गए। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : HMPV वायरस: स्वास्थ्य मंत्री बोले- छत्तीसगढ़ में हालात ठीक और विभाग सतर्क, घबराने की जरूरत नहीं
10 कंटेनर के करीब मलबा भरा
इस मामले को लेकर फैक्ट्री मालिक आदित्य अग्रवाल ने बताया कि 10 कंटेनर के करीब मलबा भरा हुआ है, जिसके नीचे ट्रेलर भी दब गया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला है। अभी भी बचाव कार्य जारी है। मलबे के अंदर दबे लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्लांट में रोज करीब 400 मजदूर काम करने के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें : बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, सुरक्षाबलों की वैन को उड़ाया, IED ब्लास्ट में 9 जवान शहीद
प्लांट का चल रहा था निर्माण कार्य
यह निर्माणाधीन प्लांट है, जहां निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में लोहे की पाइप बनाने का प्लान था। चिमनी गिरने के बाद प्लांट के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही हैं।
हादसे के बाद 2 मजदूर लापता
प्लांट प्रबंधन से जानकारी मिली है कि दो मजदूर लापता हैं, जिनका नाम अवधेश कश्यप और जयंत साहू है। बताया जा रहा है कि चिमनी के अंदर करीब 100 टन मटेरियल था, जिसे क्रेन भी नहीं उठा पा रही थी। हादसे के बाद चिमनी को काटकर उनके अंदर के मटेरियल निकाले जा रहे हैं। डीएम और एसपी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
11 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines