Yashodhan Sharma
Read More
---विज्ञापन---
मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के मानपुर पुलिस ने एक हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। मामला उरझे गांव का है, जहां 19 नवम्बर की रात 50 वर्षीय वृद्धा शामको बाई अपने घर के बरामदे में आग ताप रही थी।
इसी दरमियान नशे में धुत्त उसका दामाद सुदामा बोगा घर में अपनी पत्नि से झगड़ा करने लगा। शाम को सास ने अपनी बेटी और दामाद के झगड़े में बीच बचाव करने लगी, जिससे नाराज आरोपी दामाद सुदामा बोगा ने जलाऊ लकड़ी से अपनी सास पर प्राणघातक वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घायल अवस्था में वृद्धा शामको बाई को मानपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट उपरांत जंगल में छुपे आरोपी दामाद सुदामा बोगा को मानपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।