हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहला: मतदाता जागरुकता के लिए निकली साइकिल रैली, मतदाताओं को दिया संदेश

विज्ञापन

मोहला: 2 अगस्त से मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर स्थानीय दशहरा मैदान से होकर धोबेदण्ड होकर महाविद्यालय तक साईंकिल रैली निकालकर मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षा विभाग के अमला के द्वारा पैदल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन में साईकिल चला कर लोगों को मतदातासूची संक्षिप्त परीक्षण कार्य में अपनी भागीदारी देने और मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने प्रेरित किया। नागरिकों, अधिकारी कर्मचारियों, स्कूली छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता का संदेश देने साइकिल रैली निकाला। कलेक्टर जयवर्धन ने साईकिल रैली को दशहरा मैदान से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश की फुहारों से भी मतदाता जागरूकता संदेश रैली का उत्साह कम नहीं हुआ। छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए संकल्प दिलाया। मतदाता जागरुकता संकल्प लिया गया कि हम सभी ग्राम सभा के सदस्य यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं जाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे। हम मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में हमारे संज्ञान में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारी को अवगत कराएंगे और संबंधित मतदाता को निर्धारित फार्म भराकर इसे सुधार करवाए जाने हेतु जागरूक करेंगे। हम समाज के छूटे हुए एवं वंचित वर्गों जैसे दिव्यांगजन, तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर वोट डालने हेतु प्रेरित करेंग। इस प्रकार हम अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मरदाता सूची को पुन: शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाए जाने के लिए सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola