हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh News: 6 माह की मासूम की हत्या कर तालाब में फेंका शव, कातिल कौन?.. जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के मोहला थानाक्षेत्र अंतर्गत कुम्हली गांव के बोगाटोला में अपनी मां के बिस्तर से लापता हुई 6 माह की मासूम बच्ची का आखिरकार पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची की निर्ममता पूर्वक हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, बीते 17 नवम्बर को मृतका के पिता आत्माराम कोठारी ने साक्षी के बिस्तर से लापता होने की रिपोर्ट मोहला थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर मोहला पुलिस साइबर टीम की मदद से गहनता से पड़ताल में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने हफ्ते भर बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया और फिर जांच की कड़ियां जुड़ते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुंची।

मां-बाप ही निकले कातिल

दरअसल, 6 माह की दुधमूही मासूम को किसी और ने नहीं बल्कि उसे दुनिया में लाने वाले उसके कलयुगी पिता ने ही मौत के घाट उतारा था। इतना ही हत्या की वारदात को छुपाने के लिए कलयुगी मां शव को ठिकाने लगाने और हत्या को छुपाने में हत्यारे पिता का साथ दिया।

क्या थी हत्या की वजह

इस हत्याकांड को अवैध संबंध की वजह से अंजाम दिया है, जहां पिता ने अपनी बच्ची को नाजायज करार देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस ने बच्ची के हत्यारे पिता और मां को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता घटना की रात अपनी पत्नी के साथ किसी दूसरे व्यक्ति को देख लिया था। पत्नि के अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद गुस्से में 6 माह पहले ही जन्मी अपनी बेटी को नाजायज बताकर मार डाला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें