Chhattisgarh News: देश के सियासी गलियारों में मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है, बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ को भी स्थान मिलना है। इन चर्चाओं के बीच आज छत्तीसगढ़ बीजेपी के सभी नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले हैं। मुलाकात में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। फिलहाल छत्तीसगढ़ से एक मंत्री केंद्र में हैं, जबकि छत्तीसगढ़ को एक स्थान और मिल सकता है।
विजय बघेल बन सकते हैं मंत्री
छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव के बीच प्रदेश से किसी एक सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है, जिसमें सबसे आगे दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल का नाम चल रहा है। विजय बघेल छत्तीसगढ़ में ओबीसी का बड़ा चेहरा है। ऐसे में बीजेपी उन्हें मौका दे सकती है।
हम अपने आप को मंत्री समान ही मानते हैं
वहीं मंत्री बनाए जाने की अटकलों पर बीजेपी सांसद विजय बघेल ने भी बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि ‘कुछ लोग मेरे को बधाई देने लगे हैं, लेकिन बधाइयां मिलती रहती है मैं उसको आत्मसात करता हूं। प्रधानमंत्री किसी मंत्री के समान कम सम्मान सांसदों को नहीं देते, हम अपने आप को मंत्री के समान मानते हैं। लेकिन किसे मंत्री बनना है और किसे नहीं यह पीएम मोदी और केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अरुण साव समेत अन्य नेता दिल्ली गए हैं, उसकी जानकारी मुझे नहीं है कल मैं कमेटी की बैठक के लिए गया था और रात को वापस दिल्ली से आ गया था। मुझसे कोई संपर्क नहीं किया गया है, हम अपने दिमाग को शून्य रखते हैं। जो आदेश होगा उसका पालन करेंगे। ‘
बता दें कि छत्तीसगढ़ से सरगुजा सांसद रेणुका सिंह केंद्रीय राज्यमंत्री हैं, वह आदिवासी वर्ग से आती हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में किसी एक और सांसद को जगह मिल सकती है। जिसमें विजय बघेल और जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले का नाम सबसे आगे।
कांग्रेस बोली छत्तीसगढ़ को मिलना चाहिए मौका
वहीं मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ‘छत्तीसगढ़ की जनता ने 9 सांसदों को लोकसभा में भेजा हैं, केंद्र सरकार ने लगातार छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की है। इसलिए मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ के सांसदों को मोका मिलना चाहिए। क्योंकि भाजपा छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करती है। 55 हजार करोड रुपए केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को लेना है, लेकिन अब तक यह राशि हमें नहीं मिली है। लेकिन छत्तीसगढ़ के सांसदों को मोदी सरकार में मौका मिलना चाहिए।’
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines