हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक दिल्ली में चल रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। मीटिंग में सीएम भूपेश, कुमारी सेलजा, मोहन मरकाम, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मो.अकबर, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद हैं।

बैठक का मकसद आगमी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। चुनाव री तैयारियों पर सभी नेता बात करेंगे। मंगलवार को रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से कहा था कि इससे पहले भी चुनाव जहां हो रहे हैं उन राज्यों की बैठक हुई है।

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में दो बैठकें हुई। बीच में राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे, अब आए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में इन दिनों काफी खींचतान देखी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा के बीच हाल ही में नियुक्तियों को लेकर टकराव की स्थिति देखने को मिली थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola