हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा

रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को करीब 40 हजार लोगों ने एक साथ सुना. BJP नेता तरुण चुघ ने विश्व रिकॉर्ड का दावा किया.

विज्ञापन
रायपुर में प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते हुए भाजपा के नेता एवं लोग. (Image- X/@tarunchughbjp)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को सुनने के लिए रविवार को रायपुर में बड़ी संख्या में लोग जुटे. रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडी मैदान में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में करीब 40 हजार लोगों ने एक साथ प्रधानमंत्री का एपिसोड सुना. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने दावा किया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ कार्यक्रम सुनने से रायपुर में विश्व रिकॉर्ड बना है.

मंडी मैदान में जुटे हजारों लोग

यह कार्यक्रम रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडी मैदान में आयोजित किया गया था. यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और आम लोग पहुंचे. सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वां एपिसोड सुना. तरुण चुघ ने कहा कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रधानमंत्री और देश के लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन चुका है. उनके मुताबिक, कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग मुद्दों और देशभर से जुड़ी बातों पर लोगों से संवाद होता है.

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का दावा

तरुण चुघ ने कहा कि रायपुर में करीब 40 हजार लोगों के एक साथ ‘मन की बात’ सुनने को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की छत्तीसगढ़ टीम ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी को दिया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और सुनील सोनी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola