हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 की दर्दनाक मौत, 32 घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार दोपहर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर मची चीख-पुकार के बीच घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. CREDIT: X (Screengrab)

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, बस मनेंद्रगढ़ से सवारी लेकर केल्हारी जा रही थी. दोपहर के वक्त जैसे ही बस पहाड़ हंसवाही और सेमरमथानी मोड़ के पास पहुंची, रफ्तार तेज होने या तकनीकी खराबी के चलते चालक का संतुलन बिगड़ गया. अनियंत्रित बस सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.

यह भी पढ़ें : VIDEO: बाइक में ठोकी कार, बोनट के नीचे फंसा 500 मीटर घसीटा, निकलती रही चिंगारियां

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से बस के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें एंबुलेंस से तुरंत नजदीकी मनेंद्रगढ़ अस्पताल भेजा गया. कुछ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या बस के ब्रेक फेल हो गए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola