बैंक में चोरों ने गहनों के बदले लिया लोन, फिर हुआ लाखों की चोरी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Manendragarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 3 आरोपियों को धरदबोचा है।

साथ ही मोटरसाइकिल समेत 9 लाख 50 हजार के जेवरात बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि, बीते दिनों सेवानिवृत शिक्षक के घर में चोरों ने सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है।

इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल समेत 9 लाख 50 हजार के जेवरात बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने गहनों को बैंक में रखकर लोन ले लिया था, जिसका खुलासा केल्हारी पुलिस और साइबर टीम ने किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ