Chhattisgarh Man shoots father-in-law: छत्तीसगढ़ में एक शख्स से अपने ससुर पर एयरगन से हमला कर दिया है। आरोपी की पत्नी कई दिन से मायके में थी, आरोप है कि ससुर उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेज रहा था। जिससे नाराज होकर उसने अपनी एयरगन से उस पर गोली चला थी। बुरी तरह से घायल ओमप्रकाश राय को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज
घायल की अस्पताल में हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान चंद्रभूषण सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल वो फरार है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। उसके पास एयरगन कहां से आई, इस बात का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा उसकी पत्नी का बयान लिया गया है।
दंपति में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था
जानकारी के अनुसार ये मामला भिलाई के सुपेला गांव का है। यहां चंद्रभूषण अपने ससुराल पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से अपने साथ चलने को कहा। बताया जा रहा है कि चंद्रभूषण की करीब तीन साल पहले ओमप्रकाश राय की बेटी से शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह हुआ था। दंपति का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिससे नारज होकर युवती अपने मायके चली गई थी।
नाक की हड्डी में फ्रैक्चर
पुलिस के अनुसार चंद्रभूषण और ओमप्रकाश की पहले जमकर बहस हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिसके बाद चंद्रभूषण ने जेब से छिपा रखी एयरगन निकाली और उस पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश की नाक के नीचे की हड्डी में फ्रैक्चर है। चोटिल होने के बाद ओमप्रकाश सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines