Mahtari Vandan Yojana Registration, रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत लगातार आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। प्रदेश सरकार की तरफ से हर जिले के घर-घर जाकर इस योजना के लिए महिलाओं का आवेदन भरवाया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले इस योजना के लिए अब तक 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन भरे जा चुके हैं। अकेले 6 फरवरी को ही महतारी वंदन योजना के लिए 5 लाख 96 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।
कहां भरे गए, कितने आवेदन?
महतारी वंदन योजना के लिए सबसे ज्यादा आवेदन जांजगीर जिले से भरे गए हैं, यहां से 61 हजार 994 महिलाओं ने आवेदन भरा है। वहीं दूसरे नंबर पर महासमुंद जिला है, यहां पर 60 हजार 187 महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन भरा है। वहीं तीसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, जहां से 56 हजार 826 महिलाओं ने योजना के अपना आवेदन भरा है। इसके अलावा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 4,159, बलौदाबाजार में 8,791, बलरामपुर में 15,522, बस्तर में 35,590, बेमेतरा में 37,847, बीजापुर में 2,428, दंतेवाड़ा में 14,719, धमतरी में 15,863, गरियाबंद में 21,189, जशपुर में 5,367, कांकेर में 9,706, कवर्धा में 30,837, बालोद में 23,391, कोंडागांव में 27,396, कोरबा में 23,348, कोरिया में 8,447, मुंगेली में 16896, नारायणपुर में 926, रायगढ़ में 18828, रायपुर में 43126, बिलासपुर में 37,970, राजनांदगांव में 32776, सरगुजा में 12735, सुकमा में 3063, सूरजपुर में 46,682, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24,810, सक्ती में 16,363, खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई में 8,628, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5,743, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41,392 महिलाओं ने योजना के तहत आवेदन भरे हैं।
यह भी पढें: Chhattisgarh: घर-घर जाकर भरे जा रहे हैं महतारी वंदन योजना के आवेदन, चुनावी वादे को पूरा में जुटी साय सरकार
ग्राम पंचायतों में लगा शिविर
बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं का आवेदन भरने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी अमलों की मदद ली जा रही हैं। ये सभी कार्यकर्ता से घर-घर जाकर सर्वे करके महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं का ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार ने इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines