महतारी वंदन योजना से खुशियां हुई दोगुनी, छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने जताया CM विष्णुदेव साय का आभार

Mahtari Vandan Scheme: महिलाओं को अपने डेली की जरूरतों की पूर्ति के लिए पैसे की जरूरत तो होती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए कारगर साबित हो रहा है।

Mahtari Vandan Scheme benefits

Mahtari Vandan Scheme benefits

Mahtari Vandan Scheme: हमारे देश के सबसे प्रमुख त्यौहार दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया है।

विज्ञापन

यह खुशियां उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली की खुशियों के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया था।

विज्ञापन

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये का अंतरण किया जाता है,जिसमें बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से ज्यादा महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर बालोद जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि ट्रांसफर होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

महिलाओं को मिल रहा लाभ

बालोद जिले के ग्राम सिवनी की देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहा है, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही है। अभी दिपावली के अवसर पर इससे वह अपने घर में सभी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदी है, जिससे उन्होंने दिपावली का त्यौहार काफी खुशी से मनाया है।

विज्ञापन

उसने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके बड़े भाई की तरह उनका ख्याल रख रहे हैं। इस माह दीपावली त्यौहार के पूर्व राशि ट्रांसफर कर उन्होंने अपनी बहनों की खुशियों को दोगुना किया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है। ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली त्यौहार के पूर्व हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है।

इससे उन्होंने अपने लिए साड़ी ली है। इसी प्रकार सरिता और बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है।

विज्ञापन

हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नही होती और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पूर्व ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियां दोगुनी हुई है और इस माह की राशि का इस्तेमाल दीपावली की खरीदी में किया है। बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ