महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ग्राम तमोरा में रहस्यमयी मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक फार्मासिस्ट की पत्नी ने ही सिलाई मशीन की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर पति को मौत के घाट उतारा था। आए दिन विवाद के चलते पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जांच में जुटी रही। इस दौरान पुलिस लगातार पूछताछ भी करती रही। इस दौरान पुलिस लगातार पूछताछ भी करती रही। पूरा मामला 25 सितंबर 2022 का है ,जहां थाना खलारी को स्थानीय चिकित्सालय से सूचना मिली कि ग्राम तमोरा के रहने वाले 55 वर्षीय फार्मासिस्ट रामकुमार दीवान की खल्लारी में मृत्यु हो गई है। उसके शरीर में गहरे चोट के निशान हैं। खल्लारी पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
इस तरह पुलिस को किया गुमराह
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मध्य रात्रि में मृतक रामकुमार दीवान की पत्नी ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी कि मृतक रामकुमार की तबीयत खराब है और उसका शरीर अपने आप फट रहा है, खून भी निकल रहा है। इसके बाद जब पड़ोसी और परिजनों नें जाकर देखा तो रामकुमार दीवान अपने घर की परछी के बिस्तर में लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके बाएं गाल, बांया सीना, बाएं हाथ की कलाई, बाएं हाथ की भुजा और बाएं हाथ की हथेली में चोट थीं, जिसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों नें चेक कर धारदार हथियार से वार के कारण हत्या होना बताया।
मामले को सुलझाने एसपी ने बनाई थी चार टीम
खलारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए चार टीम का गठन किया। चारों टीम मामले की तहकीकात करने जुट गई। मृतक की पत्नी पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने मृतक के पत्नी से पूछताछ की. मृतक की पत्नी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही, लेकिन भुनेश्वरी दिवान से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
घटना के दिन पति-पत्नी में हुआ था विवाद
पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी 8 माह की पुत्री है। जब से दोनों की शादी हुई है तब से इनके बीच वाद विवाद होता रहता था। अन्य निजी कारणों को लेकर भी इनके आपस में टकराव था। घटना के दिन रात्रि को दोनों के बीच आपस में बहसबाजी हुई थी, जिससे मृतक को उसने बिस्तर में धक्का देकर गिरा दिया और बाजू कमरे में जाकर सिलाई मशीन की कैंची को लाकर सीने और गले में ताबड़तोड़ वार किया और कैंची को धोकर उसी कमरे में छुपाकर रख दिया।
तबीयत खराब होने की फैलाई थी अफवाह
घटना को अंजाम देने के बाद इसे छुपाने के लिए भयभीत होना और अपने किए पर पश्चाताप करने लगी, तभी दूसरे कमरे में सो रहे उनका नौकर गेंदु भी उठ गया। तब तक राम कुमार दीवान अचेत हो गया था, फिर भुनेश्वरी अन्य परिजनों को बुलाई और सभी को इनका शरीर फट रहा है और तबीयत खराब होने की झूठी बात फैलाई और लोगों को गुमराह की। आरोपिया भुनेश्वरी दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines