Mahasamund Collector Called a Review Meeting: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार में राज्य के हर एक जिले तक विकास को पहुंचे की कोशिश की जा रही है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं और प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के जिलों के कलेक्टर भी प्रदेश के विकास में साय सरकार की मदद कर रहे हैं। हाल ही में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, और मछलीपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्हेंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
लोगों को मिले योजनाओं का लाभ
इस बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकार की योजना के काम को पूरा करने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ काम किया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों किया जाना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक समेत कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन, विभाग के बड़े अधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही कलेक्टर मलिक ने कृषि और समवर्गीय विभाग के मैदानी अमले से जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM साय का बड़ा फैसला- ‘मयाली नेचर कैंप’ स्वदेश दर्शन योजना में शामिल, विकास के लिए मिले 10 करोड़
जैविक खेती को दिया जाए बढ़ावा
इस समीक्षा बैठक के दौरान खरीफ सीजन में बीज और उर्वरक के लिए पुख्ता व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए, किसानों को दलहन-तिलहन खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। इसके अलावा कलेक्टर मलिक ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से पशुओं के पंजीयन, उपचारित पशुओं की संख्या, टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी ली।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines