भिलाई: बहुचर्चित महादेव ऐप के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। डायरेक्टोरेट के मुताबिक 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में पता चला है कि इस कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकार ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शादी पर 200 करोड़ रुपए के लगभग खर्च किया था। उस शादी में सौरभ के परिवार वाले नागपुर से प्राइवेट जेट्स में सवार होकर गए थे।
सबसे पहले तो यह बता देना बेहद जरूरी है कि महादेव ऐप एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके जरिये पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और फुटबॉल जैसे लाइव गेम्स पर ऑनलाइन सट्टेबाजी होती है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज की गई एफआईआर के बाद उपजा है। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव इस ऑनलाइन सट्टा कारोबार के मेन प्रोमोटर माने जाते हैं। इस मामले में इसी साल इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने जांच शुरू की और अगस्त में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: ‘जांच करनी होगी कि क्या दोषियों की सजा माफी को कोई तरजीह दी गई’, बिलकिस बानो केस में SC की टिप्पणी
इस मामले की जांच में रायपुर, भोपाल, मुंबई और कोलकाता समेत देश की 39 जगह छापे मारकर केंद्रीय जांच एजेंसी अभी तक की गई 417 करोड़ रुपए की नकदी और दूसरी संपत्ति जब्त कर चुकी है। चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
ईडी के अधिकारियों के अनुसार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में बैठकर गैंबलिंग ऐप ‘महादेव’ के इस पूरे खेल को चला रहे थे। यूएई में काला कारोबार खड़ा कर लेने के बाद अवैध रूप से आए पैसों की अचानक नुमाइश शुरू कर दी। नए यूजर्स को जोड़ने के लिए ऐप और वेबसाइट के प्रचार पर भारत में भी बड़े पैमाने पर पैसा खर्च किया गया।
यह भी पढ़ें: वकील ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए भेज दिया अपना ‘जूनियर’, हो गई घनघोर बेइज्जती, जानिए रोचक पूरा किस्सा
पता यह भी चला है कि फरवरी 2023 में सौरभ ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के RAK में शादी की थी। महादेव ऐप के मालिक ने शादी समारोह पर 200 करोड़ रुपए नकदी खर्च की। नागपुर से परिवार को ले जाने के लिए निजी विमान किराए पर लिए और इतना ही नहीं साज-सज्जा से लेकर डांसर तक मुंबई से गए थे। इस सब पर आए 200 करोड़ का भुगतान हवाला के जरिए नकद किया गया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
20 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines