Mahadev App Scam Businessman Suicide: देश में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। आज मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव का समापन हो गया है। प्रदेश में चुनाव के संपन्न होने के बाद से भी कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में सोमवार को महादेव ऐप स्कैम में फंसे एक कारोबारी ने की आत्महत्या कर ली। अब इस मामले को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। अब इस मामले पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस शिव डहरिया का बयान सामने आया है।
कारोबारी की आत्महत्या पर बवाल
पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने महादेव ऐप स्कैम में फंसे कारोबारी की आत्महत्या पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही महादेव ऐप के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए कहा कि अमित शाह महादेव ऐप को क्यों बंद नहीं कर रहे हैं। केंद्र-राज्य दोनों जगह ही सरकार की सरकार हैं फिर भी महादेव ऐप बंद नहीं किया जा रहा है, आखिर क्यों। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का परफॉर्मेंस बहुत ही खराब है। इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी सीटों पर जीतेगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक हुए हादसे का शिकार, जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
कांग्रेस सरकार में फला फूला अवैध कारोबार
बता दें कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने महादेव ऐप स्कैम मामले को लेकर कहा कि एंजसी द्वारा मामले की जांच हो रही है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव ऐप स्कैल का अवैध कारोबार कांग्रेस सरकार के सरंक्षण में फला फूला।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines