Chhattisgarh Rajyotsava 2024: दीवाली के चलते इस बार राज्योत्सव का मुख्य आयोजन चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर में किया जाएगा। इसमें शुभारंभ के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे। जबकि अंतिम दिन अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे।
इस साल दीवाली के कारण आयोजन की तारीखें बदली गई हैं। राज्योत्सव में बॉलीवुड के प्रमुख कलाकारों जैसे शान, नीति मोहन, पवनदीप, और अरुनिदिता के कार्यक्रम भी होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार के बताया कि राज्योत्सव कार्यक्रम रायपुर के ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। दीवाली के कारण आयोजन को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, एक तारीख से ही उत्सव का नजारा सरकारी दफ्तरों में दिखने लगेगा।
राज्योत्सव के दौरान सरकारी दफ्तरों में होगी लाइटिंग
आपको बता दें, राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि, जिला मुख्यालयों पर पांच नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफार्मेंस होंगी। एक से छह नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी।
जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसदों, विधायक, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य अलंकरण समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्योत्सव स्थल पर कई विभागों की तरफ से योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
फिल्म जगत के कलाकार देंगे प्रस्तुति
राज्योत्सव में फिल्म जगत के अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें संस्कृति संध्या के लिए बॉलीवुड सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता आकर्षण का केंद्र होंगे।
सांस्कृतिक संध्या में चार नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 5 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा। 6 नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
जलेंगे 10 हजार दी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला राज्योत्सव चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर में मनेगा। चार से छह नवंबर तक आयोजित इस उत्सव को देखने के लिए आम लोगों को रियायत दर पर बस की सुविधा मिलेगी। राज्योत्सव के दौरान आयोजन स्थल पर प्रत्येक दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि प्रदेशवासी राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं। सीएम ने एक नवंबर को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव उत्सव मनाने की अपील की है।
राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर, अटलनगर में 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी शहरों और गांव में नागरिकों से भी 1 नवंबर की शाम को अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- आयुर्वेदिक डॉक्टरों को दिवाली का बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट ऐज बढ़ाते हुए CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines