हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ को लेकर आज कांग्रेस की अहम बैठक, संभावित उम्मीदवारों की सूची आई सामने

Lok Sabha Election 2024 Chhattisgarh Candidate Updates: कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ के लिए लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगी। स्क्रीनिंग कमेंट की अहम बैठक बुलाई गई है। सभी 11 सीटों के लिए 3-3 कैंडिडेट के नामों का पैनल तैयार हुआ है। इन नामों पर आज चर्चा करके किसी एक नाम पर मुहर लगाई जाएगी। शाम तक उम्मीदवारों की घोषणा संभव है।

विज्ञापन
सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

Congress Screening Committee Meeting Update: दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई है। स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल आज पार्टी हाईकमान और छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी के साथ संभावित लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाईकमान को सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए 3-3 नामों का पैनल दिया है, जिसमें से किसी एक के नाम पर आज मुहर लगने की संभावना है। इसके बाद पार्टी छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

 

ये हैं संभावित उम्मीदवारों के नाम

विज्ञापन

रायपुर लोकसभा- विकास उपाध्याय, डॉ. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला

महासमुंद लोकसभा- विनोद सेवन चंद्राकर, अमरजीत चावला, चंद्रशेखर शुक्ला

विज्ञापन

बिलासपुर लोकसभा- राजेन्द्र धीर, राजेन्द्र शुक्ला, लेखराम साहू

दुर्ग लोकसभा- प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहू

विज्ञापन

राजनांदगांव लोकसभा- ममता चंद्राकर, हेमा देशमुख, राजेश शुक्ला

बस्तर लोकसभा- दीपक बैज, हरीश लखमा, मोहन मरकाम

विज्ञापन

कांकेर लोकसभा- बीरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर और लक्ष्मी ध्रुव

सरगुजा लोकसभा- डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, भानुप्रताप सिंह, शशि सिंह

विज्ञापन

रायगढ़ लोकसभा- श्रवण कुमार सिदार, जयमाला सिंह, हृदयराम राठिया

कोरबा लोकसभा- ज्योत्सना महंत, आलोक कुमार यादव

विज्ञापन

जांजगीर-चांपा- डॉ. शिव डहरिया, महेन्द्र पाटिल, मंजूलता अनंत, जयंत सिंह कामले, शैलेन्द्र बंजारे, दुष्यंत कुमार

 

भाजपा जारी कर चुकी छत्तीसगढ़ चुनाव उम्मीदवार

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा ने दुर्ग से विजय बघेल और रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी और बस्तर से महेश कश्यप को चुनाव टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

कांकेर से भोजराज नाग और सरगुजा से चिंतामणि महाराज चुनाव लड़ेंगे। रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चंपा से कमलेश जांगड़े को टिकट मिला है। कोरबा से सरोज पांडे और बिलासपुर से तोखन साहू चुनावी रण में उतारा गया है। राजनंदगांव से संतोष पांडे को भाजपा ने चुनाव टिकट दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola