Chattisgarh Congress Lok Sabha Election Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर लिए हैं। आज हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 11 में से 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी।
बिलासपुर सीट पर पेंच फंसा हुआ है। कल तक सभी 11 कैडिंडेट फाइनल होने की उम्मीद है। स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर लगते ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 3-3 नामों का पैनल दिया गया था, जिनमें से एक का नाम फाइनल किया गया है।
इन नामों पर बन गई है सहमति
- राजनांदगांव- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- दुर्ग- पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू
- रायपुर- पूर्व विकास उपाध्याय
- महासमुंद- पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू
- जांजगीर- पूर्व मंत्री शिव डहरिया
- कोरबा- सांसद ज्योत्सना महंत (महिला)
- बस्तर- हरीश लखमा या पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज
- कांकेर- बीरेश ठाकुर या पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया
- सरगुजा- शशि सिंह ( महिला )
- रायगढ़- विधायक लालजीत सिंह
छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटों की स्थिति
छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। 2019 को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटें जीती थीं। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी 2 सीटें जीती थीं। 2009, 2014 के लोकसभा चुनाव में एक सीट ही हाथ आई थी। रायपुर लोकसभा सीट से 1952 से 1984 तक कांग्रेस उम्मीदवार जीतता रहा। 1989 में भाजपा के रमेश बैस जीते। 1996 से लगातार इस सीट से भाजपा उम्मीदवार जीत रहा है। इस बार फिर कांग्रेस सभी 11 सीटें जीतने के दावे के साथ चुनावी रण में उतरी है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines