हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Korba News: नाबालिग प्रेमिका को युवक ने किया गर्भवती, गांव वालों की मदद से सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

विज्ञापन

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को गर्भवती कर दिया। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़वाया।

दरअसल, नाबालिग लड़की युवक से प्यार करती थी। मां के मना करने के बावजूद वो उससे मिलती थी। जब मां ने समझाइश दी तो लड़की ने अपनी मां से ही बातचीत बंद कर दी और अलग रहने खाने लगी।

हद तो तब हो गई जब यह मामला आगे बढ़ गया और युवक के संपर्क में बनी हुई किशोरी का गर्भ ठहर गया और वो सात महीने की गर्भवती हो गई। एकाएक उसकी हालत बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने मामले को संभाला।

विज्ञापन

इसकी सूचना तत्काल 108 को दी और लड़की को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया। रिश्ते खराब होने पर भी मां ने ही किशोरी को अस्पताल भिजवाया।

ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा

किशोरी की मां ने बताया कि मेरे मना करने पर भी वो नहीं मानती थी। चोरी चुपके मिलती थी। तीन महीने से अलग कमरे में रहती थी। आज जब तबियत बिगड़ी इस दौरान युवक भी आया था, तभी गांव वालों ने उसे पकड़ कर रखा और इसकी सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी। तब रजगामार ओमपुर निवासी 20 वर्षीय किशन पकड़ा गया। फिलहाल संबंधित पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola