Chhattisgarh News Hindi: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी कि अचानक एक खबर से परिवार में मातम पसर गया। मामला गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना का है, जिसमें युवक की मौत हो गई।
यह भीषण सड़क हादसा जिले के करतला मार्ग पर हुआ जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुरेंद्र यादव नाम के युवक की मौत हो गई। कथित तौर पर मृतक बड़े भाई की मौत के बाद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार आर्थिक चुनौतियां और अन्य समस्याओं से घिर गया है।
बड़े भाई की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
मिली जानकारी के मुताबिक नोन्दरहा गांव के पास हुई दुर्घटना में एक वाहन ने सुरेंद्र यादव को चपेट में ले लिया। सुरेंद्र काम के बाद अपने घर लौट रहा था, इसी बीच ये दुर्घटना हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी। औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के मामा राजेश यादव ने बताया कि 3 साल पहले बड़े भाई 27 वर्षीय नितेन्द्र यादव की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद से लेकर सुरेंद्र ही घर की जरुरतें पूरी कर रहा था।
घर में बजने वाली शहनाई
राजेश ने बताया कि सुरेंद्र की रायगढ़ जिले में शादी तय हो गई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। अगले महीने शादी थी, उससे पहले ये हादसा हो गया। परिवार में अब छोटी भाई-बहन और लकवाग्रस्त मां बची हैं. जबकि पिता का साया बचपन से ही उठ चुका है।
मृतक सुरेंद्र किसी निजी कोल कंपनी में काम करता था। वो अपने किसी काम से कहीं गया हुआ था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines