कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बिना हेल्पर के 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर रोड पर विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइड में गिट्टी अनलोडिंग करने गए ट्रेलर चालक की 11 केवी तार की चपेट में आने से घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, जहां परिजनों ने कंपनी के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक मूलतः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का रहने वाला है जिसका नाम 28 वर्षीय मोहम्मद फैज अहमद है। वह डेढ़ माह पहले ही कोरबा के विवेक कंस्ट्रक्शन में काम करने आया हुआ था। फैज अहमद कंपनी में ट्रेलर चालक था जो बरबसपुर स्थित कंपनी के साइडिंग में गिट्टी अनलोडिंग करने गया हुआ था।
साइट पर 11 केवी का तार गया हुआ था, इस दौरान गिट्टी अनलोडिंग करते समय वाहन उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चारों टायर हो गए ब्लास्ट
करंट लगने के कारण वाहन के चारों टायर ब्लास्ट हो गया। वहीं आसपास जो घास उगी हुई थी वो भी झुलस गई। कंपनी के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल उरगा थाना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंच जांच शुरू करते शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।
मृतक के पिता मोहम्मद शफीक ने बताया कि उनका बेटा कुछ माह पहले ही कमाने-खाने उत्तर प्रदेश से कोरबा आया हुआ था। उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि उनका बेटे की करंट लगने से मौत हो गई है, जहां मौके पर पहुंच घटनास्थल देखा और घटनाक्रम की जानकारी ली।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि कंपनी की लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान गई है। जिस साइट पर गिट्टी अनलोडिंग हो रही थी, वहां 11 केवी तार बहुत नीचे था। वहीं अनलोडिंग करते समय साइट पर कोई नहीं था और वाहन पर हेल्पर भी नहीं था।
बेटी से किया था नए कपड़े लाने का वादा
मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे फैज अहमद के एक 6 साल की बेटी है और ढाई माह का बेटा है। कुछ दिनों पहले ही उसकी घरवालों से बात हुई थी और उसने अपनी बेटी से कहा था मैं तेरे नया कपड़ा लेकर बेटी घर आऊंगा, लेकिन इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के लोगों का बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
20 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines