कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में चोरी करने घुसे चोर ने पकड़े जाने पर जान देने खुद पर ब्लेड चला लिया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। नेहरू नगर स्थित फरियाद अली के निर्माणाधीन मकान में रात लगभग 12 बजे चोर घुसने की जानकारी उनके पड़ोसी ने दी, जिस पर वे तत्काल अपने घर पहुंचे तो दो चोर फरार हो गए और एक युवक पकड़ा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक फरियाद अली वर्तमान में आनंद विहार में अपने परिवार सहित रहते हैं। उन्हें सूचना मिलने पर वे तत्काल रात में मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके मकान पर तीन युवक चोरी करने की नियत से घुसे हैं। जब उन्होंने पकड़ना चाहा तो दो युवक तो दीवार फांदकर फरार हो गए, लेकिन एक युवक पकड़ा गया। आरोपी सजंय नगर सुनालिया पुल निवासी रोहित राजपूत है, जिसने पकड़े जाने के डर से खुद के गले में ब्लेड चला दिया।
साथियों का उगला नाम
मकान मालिक ने इसकी सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी, जहां युवक की हालत देख उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पकड़े गए दो युवकों का नाम बताया, जो चोरी करने साथ आए हुए थे। पुलिस ने आरोपी शैलेश कुमार को पकड़ लिया, वहीं तीसरे चोर की तलाश जारी है।
तीसरे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी रोहित कुमार को पकड़ा गया है। वहीं उसके अन्य साथी शैलेश को भी पकड़ कर पूछताछ की जा रही है, तीसरे की तलाश जारी है। युवक मकान मालिक द्वारा पकड़े जाने पर डर से खुद के गले में ब्लेड से हमला कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
मकान मालिक फरियाद अली ने बताया कि वर्तमान में वह कहीं दूसरी जगह रहता है और मकान बनने के बाद नेहरू नगर में शिफ्ट होने की तैयारी में जुटा हुआ है, जिसका काम चल रहा है। निर्माणाधीन मकान पर केबल वायर रखा हुआ था, जिसे चोर चोरी करने आए हुए थे। बताया जा रहा है पकड़ा गया मुख्य आरोपी रोहित इससे पहले भी चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस उसके और भी अपराधिक मामले खंगालने में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines