हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh Road Accident: कैप्सूल वाहन से टकराई बाइक, मौके पर 2 युवकों की मौत

विज्ञापन

Chhattisgarh Road Accident: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कैप्सूल वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है।

बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया। पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें