Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: कैप्सूल वाहन से टकराई बाइक, मौके पर 2 युवकों की मौत

Chhattisgarh Road Accident: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कैप्सूल वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Nov 17, 2022 14:02

Chhattisgarh Road Accident: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कैप्सूल वाहन और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है।

बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया। पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

---विज्ञापन---

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।

First published on: Nov 17, 2022 01:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.