कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रजगामार पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी संजय राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद को लेकर उसने अपने 65 वर्ष के पिता बहादुर सिंह की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।
मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वहीं रजगामार चौकी के गांव कोई में यह घटना हुई ।
लकड़ी के बैट से पीट-पीटकर ली जान
पुलिस को सिकंदर राठिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी हासिल हुई। आरोपी ने बताया कि उसने लकड़ी के बैट से अपने पिता बहादुर सिंह के सिर पर हमला किया जिसके कारण वह आंगन में गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर कुएं में फेंक दिया।
रजगामार चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मामले पर संज्ञान लिया गया और आगे जांच पड़ताल की गई। शव बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर जानकारी हासिल हुई कि संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।
पेशेवर अपराधी है आरोपी
हत्या का मामला दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी मानसिकता पेशेवर अपराधी जैसी बताई जा रही है। खबर के मुताबिक 2 वर्ष पहले भी गांव के एक व्यक्ति पर उसने जानलेवा हमला किया था जिस पर पुलिस ने 307 आईपीसी का प्रकरण कायम किया था।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines