न्याय के लिए भटक रही 4 महीने की गर्भवती नाबालिग, पीड़िता ने पिता के साथ आत्मदाह की दी चेतावनी

Korba Crime News, Korba Pregnant minor News, Chhattisgarh Crime News, Chhattisgarh News, Korba News
विज्ञापन

शशिकांत डिक्सेना, कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न्यायपालिका के न्याय विधान पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मादन निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।

पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत

पीड़िता द्वारा कुछ माह बाद पिता को आप बीती सुनाने पर पिता ने पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक पाली थाना ने उक्त चारो युवकों पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़िता व उसके पिता न्याय की गुहार लगाने जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा कार्यालय में पिछले डेढ़ माह से भटक रहे लेकिन अभी तक पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नही हो सकी है।

विज्ञापन

पीड़िता को अब तक नहीं मिल सका न्याय

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की पावती तो दी गई लेकिन अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका और वो 4 माह के गर्भ को लेकर न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है। पीड़िता को न ही चाइल्ड हेल्प लाइन से कोई मदद मिली और अब तो नाबालिग बच्ची का इलाज भी शासकीय अस्पताल के डॉक्टर ने करने से मना कर रहे हैं। परेशान नाबालिग बेटी व पिता ने कलेक्टर जनदर्शन में आत्म हत्या करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ