हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नुनेरा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. इंदु, राखी और साधना नहाने के लिए तालाब गई थीं, जहां ग्रामीणों ने उनके शव बरामद किए.

विज्ञापन
कोरबा के नुनेरा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. (Image- AI Generated)

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई. हादसा जिले के पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव में हुआ. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी. बच्चियों की पहचान इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है.

नहाने गई थीं तीनों बच्चियां

पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियां बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थीं. काफी देर तक जब वे घर वापस नहीं लौटीं तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चियों की तलाश शुरू कर दी. परिजन और ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचे तो वहां बच्चियों के कपड़े और चप्पल मिले. इसी दौरान तालाब में इंदु का शव भी दिखाई दिया.

ग्रामीणों ने तालाब में शुरू की तलाश

इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में बच्चियों की तलाश शुरू की. कुछ देर की खोजबीन के बाद राखी और साधना के शव भी तालाब से बरामद कर लिए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola